शादी वह अनमोल रिश्ता है, जिसमें केवल दो जिस्म नहीं, बल्कि दो आत्माओं का मिलन होता है। इस रिश्ते में वर और वधु सात फेरों में एक-दूसरे से सात जन्म तक साथ निभाने की कसम खाते हैं और हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ रहने का वादा करते हैं।
जब किसी की शादी होती है तो हम उन्हें शुभकामनाएँ देते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए लेकर आए हैं Shadi ki Shayari in Hindi, जिन्हें आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।
Read also this article: Gambhir Shayari Status in Hindi
Wedding Shayari in Hindi
- ये प्यार का बंधन है, दो दिलों का मिलन है,
बना रहे ये रिश्ता जन्मों-जन्मों तक,
इसी दुआ के साथ शादी की बहुत-बहुत बधाइयां! - आप दोनों के जीवन खुशियों से भरे रहें,
और ज्यादा क्या कहूँ, बस खुशियों का संसार रहे! - मुबारक दिन है आज, दोस्तों की शादी है आज,
हम भी बने हैं बराती, सजी है बहारों की डोली आज! - अपनी खुशी दे कर फिर तुझसे जुड़ जाऊँगा,
ये शादी की रश्में पूरी कर संग सात जन्म बिताऊंगा! - मेरी भाभी घर आयी है, खुशियों की सौगात लायी है,
रब सलामत रखे आप की जोड़ी,
शादी मुबारक हो भाभी जी! - खुदा बुरी नजर से बचाए आप को,
चाँद सितारों से सजाए आप को,
ग़म क्या होता है ये आप भूल ही जाओ,
खुदा जीवन में इतना हँसाए आप को!
Read also this article: Life Partner Shayari in Hindi
Shadi ki Shayari in Hindi
- आपकी जोड़ी सलामत रहे,
जीवन में बेशुमार प्यार हो,
हर दिन खुशियों का साथ हो,
शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! - विवाह केवल दो दिनों का जश्न नहीं,
अगर इसे सही तरीके से निभाया जाए,
तो यह उम्र भर का जश्न बन जाता है! - मुबारक हो तुम्हें यह शादी तुम्हारी,
सदा खुश रहो यह दुआ है हमारी! - आज दिन खुशियों का आया है, दुआ है मेरी,
खुशियों से महकता रहे आपका दामन,
सलामत रहे प्यार भरा ये रिश्ता! - तारों की बारात है, खुशियों की सौगात है,
आज मेरे यार की शादी वाली रात है,
दुआ है मेरी सलामत रहे जिंदगी भर ये रिश्ता,
आपको शादी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! - सर पर सेहरा, शादी का है दिन,
पहना है कोट आज के दिन,
सजी-धजी घोड़ी न चले आप बिन,
मुबारक हो आपको शादी का यह दिन!
Read also this article: Cute Couple Shayari in Hindi
Shadi Mubarak Shayari
- तेरे माथे की बिंदिया चमकती रहे,
तेरे हाथों की मेहँदी महकती रहे,
तेरे जोड़े की रौनक सलामत रहे,
तेरी चूड़ी हमेशा खनकती रहे! - खुश है दूल्हा, खुश है दुल्हन,
नया है रिश्ता, नया है जीवन,
करते हैं हम शुभकामना,
शादी करके सुखी हो आपका जीवन! - बूंद की प्यास हो और समंदर मिल जाए,
वर-वधु को पूरे जहां की खुशियां मिल जाए,
और हमें एक प्यारी सी भाभी मिल जाए,
भाई आपको शादी की बहुत-बहुत बधाइयां! - शहनाइयों से गूंजी है आज की यह रात,
रिश्ते में बंधने जा रहा है मेरा यार,
सजा है दुल्हा, सजी है दुल्हन,
सजे हैं सारे यार,
शादी मुबारक हो मेरे यार! - दूर कहीं बागों से भँवरा आया है,
महकते हुए गुलाब सा संदेस साथ लाया है,
बज रहे हैं ढोल और गूँज रही शहनाइयां,
शादी है आज आपकी, आपको लाख बधाइयाँ! - है दुआ मेरी, रहो तुम खुश हमेशा,
सलामत रहे जोड़ी हमेशा,
दुआ में हमें भी याद रखना,
मैं भी दुआ करूंगा तुम्हारे लिए हमेशा!
Read also this article: Ek Tarfa Mohabbat Shayari in Hindi
Conclusion
शादी जीवन का सबसे सुंदर और संवेदनशील पड़ाव है। यह केवल दो लोगों का मेल नहीं, बल्कि दो आत्माओं का संगम है। Shayari के माध्यम से हम इस खुशी और प्यार को व्यक्त कर सकते हैं। अगर आपको यह Shadi ki Shayari in Hindi पसंद आई, तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें।